रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिंदपीढ़ी स्थित आदिवासी मैदान परिसर में नवनिर्मित बहुद्देशीय सभागार सह प्रशिक्षण भवन में 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान' का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 दिसंबर को संस्थान का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और परिसर में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा छिड़काव करने के निर्देश दिए। प्रशासक ने वीआईपी पहुंच मार्ग से अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा के मद्देनजर निगम की इंफोर्समेंट टीम को क्षेत्र में नियमित गश्त करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक संजय कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.