गढ़वा, जुलाई 9 -- गढ़वा। दिल्ली प्रवास के दौरान राज्य स्तरीय दिशा समिति भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा हैं और उनके स्वस्थ्य की चिंता पूरे राज्य को है। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की है। इस दौरान देवेश तिवारी ने पलामू और गढ़वा जिले में हाल ही में संपन्न अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों व जमीनी हालातों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अवगत कराया। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के परस्पर सहयोग व समन्वय से झारखंड की जनता के विकास और कल्याण होगा। मुख्यमंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...