रांची, अगस्त 4 -- पिपरवार ,संवाददाता। झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ में जन्मे शिबू सोरेन पांच बार सांसद, कोयला मंत्री और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके थे। 1970 के दशक से आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय रहे गुरु जी ने शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और झारखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है। रैयत विस्थापित मोर्चा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कोलियरी मजदूर यूनियन, पिपरवार क्षेत्रीय समिति ने शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में इकबाल हुसैन, रामचंद्र उरांव, परमेश्वर गंझू, हाजी जसीम, तौहीद अंसारी, इस्लाम वकील सहित कई संगठित और असंगठित मजदूर शामिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.