कोडरमा, अगस्त 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कोयला मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को सतगावां प्रखंड के नासरगंज स्थित नरेश साव के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज सहाय पिंकू विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का कोडरमा से गहरा लगाव था। उनके निधन से केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि झारखंड के सभी वर्गों के लोग मर्माहत हैं और गहरे शोक में डूबे हैं। शोक सभा की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड महासचिव लालदेव यादव ने किया। सभा की शुरुआत में शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.