रांची, जुलाई 3 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम गुरुजी की निगरानी कर रही है। शिबू सोरेन की स्थिति पहले से काफी बेहतर है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन को 19 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण आईसीयू में रखा गया था। सर गंगा राम अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार न्यूरोलाजी, कार्डियोलाजी और नेफ्रोलाजी के विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं। राज्य में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ...