रांची, जुलाई 8 -- रांची। दिल्ली में इलाजरत झामुमो के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार जारी है। डॉक्टरों की टीम कुछ दिन और इंतजार करने के बाद आगे का निर्णय लेगी। उनके पूरी तरह स्वस्थ्य होने और अस्तपाल से छुट्टी मिलने में आठ से दस दिन का समय लग सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के सदस्यों के साथ गुरुजी की देखरेख के लिए दिल्ली में हैं। जानकारी के अनुसार शिबू सोरेन चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं। ज्ञात हो कि 19 जून से गुरुजी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हल्का ब्रेन स्ट्रोक आया था और किडनी की समस्या से भी वह जूझ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...