चाईबासा, अगस्त 6 -- चाईबासा,संवाददाता। आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रसाद साव ने कहा है कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन का कृतित्व व व्यक्तित्व दोनों महान था। झारखंड राज्य के गठन में शिबू सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दिशोम गुरु न केवल राज्य के आदिवासी समाज की आवाज और पहचान थे, बल्कि वे समाज के हर तबके के हक व अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। वे मंगलवार को आमला टोला स्थित समिति के कार्यालय में शोकसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु जी के रूप में झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया। सचिव त्रिशानु राय ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा अनुकरणीय रहेगा। मौके पर समिति के संरक्षक रमेश खिरवाल, पवित्र भट्टाचार्य, सलाहकार विनय ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक खिरवाल, वरिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.