रांची, जून 25 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में स्वास्थ्य जांच हो रही है। उनकी सेहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया था कि गुरुजी की जो भी समस्या है, उसकी जांच चल रही है। इस बीच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिबू सोरेन से अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की। राज्यपाल ने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि गुरुजी की सेहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, गुरुजी के छोटे पुत्र दुमका विधायक बसंत सोरेन दिल्ली में मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.