औरंगाबाद, अगस्त 6 -- गोह, संवाद सूत्र। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि दोनों सुलझे हुए राजनेता थे। उनलोगों ने आजीवन स्वच्छ राजनीतिक की और देश की तरक्की में योगदान दिया। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुंजन सिंह, बीजेपी के गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, सीपीआई के अंचल मंत्री सुरेश प्रसाद यादव, राजद नेता नंदलाल यादव, प्रो. वीरेंद्र द्विवेदी, प्रो. अनिल शर्मा, विंदेश्वरी शर्मा, नागेश्वर प्रसाद सिंह, मो.एकलाख खान, हरिनंदन प्रसाद, बृजमोहन वर्मा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.