हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- लालकुआं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने नगर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शिबू को महिला कांग्रेस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी के कार्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र में महिला कांग्रेस को चुस्त बनाने के उद्देश्य से पुनर्गठन करने का निर्णय लिया। शिबू को महिला कांग्रेस की लालकुआं नगर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शंकर तिवारी, हरेंद्र सिंह बोरा, कमलेश यादव, नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, शईद सिद्दीकी, खीमानंद दुम्का और हेमंत पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.