लखनऊ, मार्च 20 -- हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित शिबली नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा मिनी पंप बैठ गया है, जिससे गली नंबर 5 और 6 में स्थित 50 से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। मजबूरी में लोगों को आसपास से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि शीघ्र ही रीबोर करा कर लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा। शिबली नगर की गली नंबर 5 और 6 में स्थित 50 से अधिक घरों के नलों में पानी की आपूर्ति करने के लिए गली नंबर पांच में स्थित मस्जिद के सामने मिनी पंप लगा हुआ था। क्षेत्रीय निवासी जावेद मकसूद ने बताया कि एक मार्च को अचानक मिनी पंप से पानी आना बंद हो गया। इसकी शिकायत विभाग से की तो जांच में पता चला कि पंप ही बैठ गया है। यहां रीबोर कराना पड़ेगा। लेकिन, अब तक रीबोर नहीं कराया गया। पानी न आने से गली नंबर 5 और 6 में स्थित 50 से अधिक घरों में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.