आगरा, मई 18 -- 13वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड बुडो शोतारियु कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने द कैम्ब्रिज इंटरनेशन स्कूल हाथरस में किया। प्रतियोगिता में आगरा मार्शल आर्ट स्कूल की छात्राओं ने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। टीम कोच देवजीत घोष ने बताया कि शिफा बक्श व खुशनुमा अंसारी ने स्वर्ण पदक और स्वस्तिक, हिमांशी दिवाकर, मनीषा चौहान ने रजत पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। नितिन सोलंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पदक विजेताओं को निर्मल गोस्वामी, रुपेश अग्रवाल, नूर मोहम्मद.आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.