आगरा, फरवरी 1 -- कानपुर में दो दिवसीय नेशनल नानचाकू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नेशनल नानचाकू संगठन के तत्वावधान में प्रतियोगिता 30-31 जनवरी को हुई। प्रतियोगिता में आगरा जिला नानचाकू संगठन के बैनर तले प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। जिला नानचाकू संघ के सचिव नितिन सोलंकी ने बताया कि आगरा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य जीते। शिफा बक्श व खुशनुमा ने स्वर्ण पदक, मनीषा चौहान ने रजत पदक, स्वास्तिक ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच देवजीत घोष थे। पदक विजेताओं को वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.