नैनीताल, जून 5 -- भवाली, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेनिटोरियम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में ऑल इंडिया वीमेन कांफ्रेंस और गायत्री समूह की महिलाओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान महिलाओं के साथ पौंधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर वन दरोगा सूरज बिष्ट को सम्मानित किया गया। गांधी कॉलोनी में विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। शिप्रा नदी में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार, ईओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलकर रामगढ़ रोड से अल्मोड़ा हाईवे दूध डेयरी तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 600 किलो कूड़े का निस्तारण किया गया। इन दौरान उषा कन्नौजिया, सुनीता साही, ऋतु आर्या, निशा बिष्ट, आसमा परवीन, सीमा, शेर सिंह बिष्...