नैनीताल, फरवरी 6 -- फोटो भवाली। कैंची धाम के पास शिप्रा नदी में शुक्रवार को एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायत, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस, शिप्रा कल्याण समिति, गंगा समिति ने संयुक्त अभियान को सफल बनाया। एसडीएम मोनिका ने बताया कि गंदगी करने वालों के चालान किए गए और लोगों को नदी में गंदगी नहीं करने को जागरूक किया गया। कहा कि आगे भी सफाई अभियान जारी रहेगा। यहां अपर मुख्य अधिकारी महेश विश्नोई, ऋचा जोशी, कैंची प्रधान सीमा, कर अधिकारी विजय कुमार, प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, महामंत्री पवन भट्ट, भाजपा कार्यकर्ता राहुल तिवारी, शुभांकर बिष्ट, शिवेंद्र कांडपाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.