श्रावस्ती, फरवरी 5 -- श्रावस्ती, संवाददाता। शासन की महत्वपूर्ण योजना एग्रीस्टैक के तहत जिले सभी भूमिधर कृषकों की फार्मर आईडी बनानी है। ऐसे किसान जिनकी फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने सभी जनसेवा केन्द्रों को प्रतिदिन न्यूनतम 10 फार्मर आईडी आवेदन का लक्ष्य दिया है। एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के सम्बन्ध में सभी जनसेवा केन्द्रों को निर्देशित किया गया है। इस कार्य के लिए सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड द्वारा ई-मेल के माध्यम से एक से 23 जनवरी तक कुल 267 सीएससी केन्द्रवार प्रगति सूचना उपलब्ध कराई गई है। जिसके अनुसार जिले के 216 केन्द्रों द्वारा एक से 23 जनवरी तक की अवधि में पांच से कम पंजीकरण किया गया है, इससे यह प्रतीत होता है ...