बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- बीहट। असुरारी में कानू विकास संघ के प्रखंड कार्यालय परिसर में संघ का 34वां स्थापना दिवस सोल्लासपूर्वक मनाया गया। संघ की मजबूती से लेकर कानू समाज के हक के लिए संघर्ष का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में हुए स्थापना दिवस समारोह में कानू समाज के लोगों ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमलोग अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। शिक्षित होकर ही हक प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर अजय कानू, कृष्णनंदन साव, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर साव, माखन साव, बरौनी प्रखंड सचिव ओमप्रकाश साव, ध्रुव कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...