चंदौली, अप्रैल 6 -- कमालपुर, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहिकौरा गांव में सम्राट अशोक क्लब और सम्राट सेना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व विजेता सम्राट अशोक महान कि जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंच शील दीप जलाकर अतिथियों की ओर से किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि वाराणसी कि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि हम सभी को एकत्रित होकर अपने बच्चों को पढ़ाने कि आवश्यकता है। शिक्षित होकर समाज के लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिबाराव फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को पढ़ाकर देश कि पहली महिला शिक्षिका बनाया था। जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब भीम राव ने तीन मंत्र दिया है, शिक्षित बने संगठित बने और संघर्ष करें। जिसके रास्ते पर चलकर ही आगे बढ़ सकते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.