मैनपुरी, फरवरी 13 -- भोगांव। कस्बा के कविता नगर स्थित ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम संध्या शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित व आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। एसडीएम ने छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और देश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति सजग रहना चाहिए। आत्मरक्षा और स्वावलंबन ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और शिक्षा के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.