पीलीभीत, फरवरी 25 -- पूरनपुर। परिजनों के साथ शादी समरोह से वापस लौट रही शिक्षिका के साथ चार कार सवारों ने अभद्रता की। विरोध पर घर के बाहर खड़े भाई को कार से टक्क्र मार दी। शिक्षिका ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली शिक्षिका पीलीभीत हाइवे के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। सोमवार शाम शिक्षिका अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ शादी समरोह से वापस लौट रहीं थी। कोतवाली रोड पर चार कार सवारों ने शिक्षिका के साथ अभद्रता की। विरोध पर कार सवार भाग गए। शिक्षिका ने कार में सवार एक युवक को पहचानकर उसके घर शिकायत की। इस पर युवक की मां ने उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया। पुलिस से शिकायत करने के बाद शिक्षिका अपने घर चली गईं। उनका भाई कुछ लोगों के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है इस दौरान कार सवारों ने उनके भाई को कुचलने की नियत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.