शामली, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ द्वारा आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता 2025-26 में शामली की दो शिक्षिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर गणित वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मखमुलपुर-2 की शिक्षिका पूनम तोमर ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय देते हुए प्रदेश के टॉप-3 में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गणित जैसे जटिल विषय को कला और क्राफ्ट के माध्यम से सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर विज्ञान वर्ग में शिक्षिका प्रिंसी ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया। दोनों शिक्षिकाओं...