आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर उपजे विवाद में शिक्षक नेता शिखा मौर्य की तहरीर पर सिधारी थाना की पुलिस ने शिक्षिका प्रज्ञा राय सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कर रही है। दो दिन पूर्व प्रज्ञा राय की तहरीर पर नगर कोतवाली में शिखा मौर्य सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सिधारी थाना क्षेत्र के मुंडा निवासी शिखा मौर्य महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालने पर कुछ लोगों ने गलत तरीके से परिभाषित कर पोस्ट को वायरल किया। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत टिप्पणी की। व्यक्तिगत टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराने पर सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखे गए। जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। शिखा मौर्य की बहन सपना मौर्य को भी अपशब्द लिखे गए। जिसका उन्होंने स्क्रीन शार्ट ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.