जौनपुर, दिसम्बर 4 -- जौनपुर, संवाददाता। होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान में जौनपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की विज्ञान शिक्षिका आदर्श वर्मा ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। देशभर के 40 श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षकों में चयनित आदर्श वर्मा ने 25 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित रसायन विज्ञान एक्सपोजर कैंप में प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान आदर्श वर्मा को प्रयोगात्मक रसायन विज्ञान, उन्नत वैज्ञानिक प्रक्रियाएं, आधुनिक शिक्षण तकनीकें तथा ओलिंपियाड पैटर्न पर आधारित प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस कैंप में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच तथा शोध प्रवृत्ति विकसित करने की तकनीक, आधुनिक प्रयोगशाला पद्धतियां, बहुविकल्पीय प्रश्न निर्माण तथा नवीन शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि इस प्र...