हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- केरेडारी।प्रतिनिधि केरेडारी प्रखण्ड की पेटो पंचायत के भदईखाप गांव निवासी नाम देवी जी उर्फ हेमवंती देवी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह राजकीय मध्य विद्यालय पेटो की पूर्व शिक्षिका थी। उनके निधन की सूचना पर ग्रामीण और उनके पूर्व विद्यार्थी अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। लगभग दो दशक पूर्व उन्होंने पेटो विद्यालय में शिक्षका के रूप में सेवा शुरू की थी। उनसे जुड़े विद्यार्थी, सहकर्मी और स्थानीय लोग उनको नम आंखो से याद कर रहे थे । उनके घर पहुंचने वालों में मुखिया कौशल्या देवी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साहू, भाजपा नेता प्रीतम साहू, आचार्य दिनेश मिश्रा, एमएलसी जगदीश सिंह, शिक्षक महेश राम, शिक्षक मुकेश कुमार रामेश्वर साहू, कांग्रेस नेता रविन्द्र गुप्ता, पूर्व मुखिया रेशमा प्रवीण, पूर...