अमरोहा, जुलाई 21 -- लापरवाही से वाहन चलाकर दो लोगों की जान लेने के मामले में गिरफ्तार पिकअप चालक का पुलिस ने चालान कर दिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। शुक्रवार को गजरौला मार्ग पर आगापुर की पुलिया के नजदीक पिकअप ने स्कूल के बच्चों व स्टाफ से लदी वैन को टक्कर मार दी थी। वैन सवार शिक्षिका निशा व एलकेजी की छात्रा अनाया की मौत हो गई थी जबकि, 17 से अधिक बच्चे व स्कूल स्टाफ घायल हो गया था। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप व वैन को कब्जे में ले लिया था। चालक को भी मौके से हिरासत में ले लिया गया था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका निशा के भाई विशाल की तहरीर पर पिकअप चालक शरीफ खान निवासी गुलामनगर लखनऊ पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसका चालान कर दिया गया है। उधर, 17 से अधिक सवार भरी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.