किशनगंज, मार्च 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाली कुमारी गुड्डी को आज प्रतिष्ठित गार्गी नारी शक्ति अवार्ड से नवाजा गया। आइपीएस विकास वैभव के हाथों से यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नवाचार, महिला सशक्तिकरण, माहवारी स्वच्छता जागरूकता, आपदा प्रबंधन, और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका कुमारी गुड्डी ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों का है, जो शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.