बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा बस स्टैंड पर शिक्षिका को कुचलने वाले ट्रक के खिलाफ दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। दाहा बस स्टैंड पर खड़ी शिक्षिका को छह दिन पूर्व गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दाहा गांव निवासी सुधीर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी भाभी रूबी पत्नी स्व: सुनील प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। वह 30 जनवरी को अपनी सहेली नीतू के साथ बड़ौत जाने के लिए बस की इंतजार में खड़ी थी। तभी पुसार की तरफ से गन्ना लदा ट्रक आया और दोनों सहेलियों को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों को बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रूबी की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया गया था। वहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.