मुरादाबाद, मार्च 20 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक ने अश्लील गाने डाल कर वायरल कर दिए। आरोपी ने शिक्षिका की फोटो भी उसमें लगा रखी है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी युवती क्षेत्र के ही एक जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर किसी ने उसके नाम से ही फर्जी आईडी बना दी है। आरोपी उस आईडी से अश्लील गाने डाल कर वायरल कर रहा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी खुद का नाम देपेंद्र बताता है। पीड़िता ने इंस्टाग्राम आईडी की स्क्रीन शाट और मोबाइल नंबर के साथ पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.