अमरोहा, फरवरी 6 -- गजरौला। शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में शिक्षिका के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा 35 दिन बाद भी नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परेशान शिक्षिका रोजाना थाने के चक्कर लगा रही हैं। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी शिल्पा पत्नी अनु स्थानीय एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके पति राजस्थान में नौकरी करते हैं। वह बीती 30 दिसंबर की सुबह अपने घर का ताला लगाकर स्कूल गईं थीं। वहां से वह बस्ती में अपने मायके चली गईं। 31 दिसंबर की देर शाम करीब सात बजे शिल्पा जब घर वापस पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा मिला था। अंदर कमरों के दरवाजों के ताले भी टूटे थे। 35 दिन बाद भी शिक्षिका के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.