एटा, जनवरी 29 -- शिक्षिका के घर से दिन-दहाड़े चोर हजारों की नकदी, लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। स्कूल से घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। मामले में शिकायत की गई। शिक्षिका ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कन्नौज थाना कसबा गुरुशाहगंज निवासी प्रतिमा पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव थरौली में कम्पोजिट विद्यालय थरौली में शिक्षिका पद पर तैनात है और गांव में ही घर ले रखा है। कुछ दिन पहले लंच करने के बाद घर से स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद पीड़िता घर लौटी। घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़िता के अनुसार घर से चोर सात हजार रुपये और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में शिकायत थाना मलावन में की गई। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मलावन पुलिस का कहना है कि चोरों को तला...