आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेंवता गांव में मंगलवार की रात शिक्षिका के घर में छत के रास्ते घुसे चोर लाखों के सामान समेट कर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई। परिजनों की सूचना पर डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेंवता गांव निवासी अश्वनी त्रिपाठी की पत्नी परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। मंगलवार को परिवार के लोग मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। परिवार में अश्वनी त्रिपाठी के पुत्र और बहू घर पर थे। रात करीब 12 तक टीवी देखने के बाद लोग सो गए। रात में चोर पीछे से छत के रास्ते घर में घुस गए। आलमारी, बक्सा तोड़ कर घर में रखे करीब छह लाख के जेवर उठा ले गए। छत की रेलिंग से साड़ी बांधकर चोर साड़ी के सहारे छत से उतरे थे। पर...