जमुई, फरवरी 18 -- झाझा । निज संवाददाता एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका के किराए के डेरे से सोने-चांदी के कई जेवर समेत अन्य सामानों की चोरी का एक मामला सामने आया है। घटना झाझा नप क्षेत्र के पिपराडीह की बताई जाती है। शिक्षिका द्वारा आवेदन में चोरी गए सामानों का दिए गए ब्यौरे के आलोक में चोरी गए सामान लाखों का था। इस क्त्रम में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना के अलीनगर की रहने वाली शिक्षिका आशा कुमारी घर के ही एक अन्य किराएदार पर चोरी का शक जताया है। आवेदिका ने झाझा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि झाझा के पिपराडीह स्थित एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती है। बीते शनिवार को जब वह स्कूल में ड्यूटी करके डेरा लौटी तो देखा कि ट्रंक के दोनों ताले खुले व सामान बिखरा हुआ है। बकौल आवेदिका,उसकी दस साड़ियों आदि के अलावा सोने की चार चूड़ी,तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.