कटिहार, फरवरी 8 -- फलका, एक संवाददाता प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनी की शिक्षिका आरती झा का असामयिक निधन पर क्षेत्र के लोगों व विद्यालय परिवार ने गहरा शोक जताया। वो 52 वर्ष की थी। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थी। निधन पर प्रमुख दीपशिखा सिंह,बीडीओ सन्नी सौरभ,मुखिया राजेश रंजन,सरपंच चंदन मंडल,देवेंद्र झा,धीरेंद्र झा,चंदन झा, उमाकांत झा,रमेश झा आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...