प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी शिक्षिका मीना गुप्ता पत्नी उमेश गुप्ता की मंगलवार सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियों की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में मृतका के पति उमेश कुमार ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर जानबूझ कर उसकी पत्नी पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर मारने का आरोप लगाया। पीड़ित उमेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक मो. मोहिसिन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...