सीवान, अप्रैल 2 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय मिडिल स्कूल ब्रह्मस्थान की शिक्षिका कांति देवी के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर एक विशेष सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने कांति मैडम के 18 वर्षों की सेवा को याद किया। बच्चों ने भावभीनी शब्दों में उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें पुष्प गुच्छ दिया। सहायक शिक्षिकाओं ने फूलों की माला पहनाई। जबकि शिक्षकों ने अंगवस्त्र भेंट कर उनके योगदान को सराहा। अवधेश सिंह के प्रति भी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सम्मान प्रकट करते हुए भाषण एवं गीत प्रस्तुत किए। सभी ने उनकी सेवाओं एवं योगदान की सराहना की। मौके पर स्कूल के हेडमास्टर विनय प्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह, विनोद शुक्ला, रजनीश मिश्र, प्रेम सिंह, रंजीत सहनी, विमलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.