हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक विवेकानंद द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना कन्या विवाह योजना के तहत एक शिक्षिका की बेटी की 55 हजार की मदद की गई। केयर टीम के सदस्यों ने लाभार्थी शिक्षिका मोबिना परवीन सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बदरखा गढ़मुक्तेश्वर को बेटी की शादी के लिए 55 हजार का सहयोग चैक के माध्यम से दिया। एक होटल पर शिक्षिका के परिजनों को चेक सौंपा गया। टीम दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की भी आर्थिक मदद कर रही है। लाभार्थी शिक्षिका मोबिना परवीन ने टीएससीटी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल प्रवक्ता जयश्री, जिला संयोजक नौशाद अली, आशा, नीरज चौधरी, अंशु सिद्धू, मो.आबिद अली, रजनी, नितिमा, विजय जैन, मोनिका प्रभा आर्य समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...