प्रयागराज, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ओर से रविवार को राम वाटिका कटरा में आयोजित होली मिलन और सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में वक्ताओं ने एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने नृत्य, गीत, हास्य व्यंग, काव्य पाठ आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी ने होली के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ कटलेट, ठंडाई, कचौड़ी, दमालू, गुलाब जामुन आदि का भी आनंद लिया। मुख्य अतिथि फूलपुर की पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने शिक्षिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि अब आधी आबादी को एकजुटता का परिचय देते हुए अपना परचम लहराना चाहिए। हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर कार्य करना होगा। नारी अब किसी से कमजोर नहीं है। अध्यक्षता करते हुए संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षिकाओं की संख्या सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.