मैनपुरी, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने शुक्रवार को पंजाबी कालोनी स्थित सुराज आई क्लीनिक पर संघ का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं प्राधिकार पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन संगीता गुप्ता व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले सरस्वती वंदना हुई। कार्यक्रम में चेयरमैन संगीता गुप्ता ने महिला शिक्षिकाओं के समर्पण और उनके शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिला शिक्षिकाएं समाज की रीढ़ हैं। महिला शिक्षिकाएं ज्ञान और संस्कार दोनों का संवहन कर रही हैं। संघ की अध्यक्ष प्रिया चौहान ने संघ की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर बात की। कहा कि महिला शिक्षकों को सशक्त बनाने और उनके हितों की रक्षा के लिए संघ सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.