जौनपुर, नवम्बर 29 -- सुइथाकला। न्यायमूर्ति हसन रिजवी ने कहा कि शिक्षा समाज का वह दर्पण होता है। जो उस आईने में वर्तमान, भूत और भविष्य तीनों देख सकता है। उन्होंने कहा कि इससे मनुष्य अपने जीवन के उच्चतम शिखर पर पहुंच सकता है। यह बातें उन्होने मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज खान बड़ेपुर हमजापुर के वार्षिकोत्सव बतौर मुख्य अतिथि कही। कहा कि अभिभावक को चाहिए कि अपने बच्चों को संस्कारित बनाएं और शिक्षकों को भी चाहिए कि स्कूल में जब तक बच्चे रहें तो जिम्मेदारी से उनको शिक्षा देने में कोई कोताही न करें। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरूआत मे मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता मोहम्मद शमशाद ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.