दुमका, दिसम्बर 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसपी महिला कॉलेज का 58वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कुनुल कांडिर मौजूद रहीं। सर्वप्रथम कुलपति प्रो कुनुल कांडिर का स्वागत परंपरागत लोटा पानी से किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि प्रो कुनुल कांडिर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो कुनुल कांडिर ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो महिलाओं को समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी बधाई दी और कहा कि वे छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ बंसत कुमार गुप्ता ने कहा कि संताल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.