उरई, फरवरी 4 -- माधौगढ़। विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा शिक्षा ही मानव को मानव बनाती है। अध्यापकों को चाहिए कि बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकें। उक्त बात निपुण भारत अभियान के अंतर्गत अमृता पैलेस में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कहा भाजपा सरकार ने विद्यालयों में शौचालय, इंटरलॉक, बाउंड्री कराकर विकास किया है। कोंच हो या माधौगढ़,रामपुरा में चारों तरफ से आवागमन की सुविधा है। अभिभावकों से आवाह्न किया कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। ब्लाक प्रमुख मोहित कुमार ने कहा सरकार द्वारा जीराम जी योजना के लागू होने से गांव का विकास होगा। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी, अध्यापक अमित गुप्ता, अमित गुप्ता,नृपेन्द्र सिंह, विपिन उपाध्याय रामौतार गौतम योगेश सिंह, शेर सिं...