रांची, फरवरी 23 -- रांची-जमशेदपुर। रजक समाज केंद्रीय कमेटी जमशेदपुर की ओर से रविवार को कदमा स्थित कुड़ी मोहंती सभागार में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निदेशक डॉ. अजय कुमार रजक, इंजीनियर राजेश रजक, इंजीनियर संजय रजक उपस्थित रहे। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि शिक्षा हर समाज का सबसे बड़ा हथियार है और प्रत्येक परिवार को बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने संत गाडगे बाबा के सामाजिक सुधार के प्रयास को याद करते हुए समाज से कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...