कानपुर, दिसम्बर 30 -- शिक्षा सोपान में संवाद कौशल एवं सकारात्मक बातचीत की प्रक्रिया को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जया सेन गुप्ता संचालित इस कार्यशाला में पद्म विभूषण डॉ. एचसी वर्मा की देखरेख में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। समन्वयक अमित बाजपेयी ने बताया कि कार्यशाला में संवाद को सकारात्मक, प्रभावी और संवेदनशील बनाने पर चर्चा की गई। शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच संवाद को बेहतर बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...