प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- गड़वारा। गड़वारा के मफिया गांव के पास बने एएन इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सोमवार को किया। कहा कि शिक्षा से समाज का विकास होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक और शिक्षक का कर्तव्य होता है कि बच्चों को पूरी निष्ठा और लगन से शिक्षा प्रदान करें। प्रिंसिपल सावित्री द्विवेदी ने मुख्य अतिथि स्वागत किया। प्रबंधक पंकज द्विवेदी से सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.