चतरा, फरवरी 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज रामनारायण हाई स्कूल के खेल मैदान में सोमवार को माता शबरी महोत्सव का आयोजन किया गया। माता शबरी महोत्सव का आयोजन मुसहर भुइया सेवा संघ के तत्वावधान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज भुइयां की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें झारखंड बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में भुइयां समाज के लोग शामिल हुए। माता शबरी महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को जिला अध्यक्ष मनोज भुइया के नेतृत्व में सम्मानित किया ग...