गंगापार, दिसम्बर 25 -- आदर्श इंटर कॉलेज बरीबोझ में गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अतिथियों ने अभिभावकों से बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब बच्चे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करते हैं, तो वे निश्चित रूप से जीवन में उच्च शिखर तक पहुंचते हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इससे पहले प्रधानाचार्य संजय प्रकाश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रकाश मिश्र ने समारोह में शामिल अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने संस्थान के संस्थापक राजेंद्र प्रकाश मिश्र के शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए वि...