गंगापार, फरवरी 5 -- अच्छी शिक्षा से देश का विकास संभव है, अभिभावकों को चाहिए कि वह गरीबी भले ही झेले, एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दें। यह बातें भाजपा नेत्री वंदना द्विवेदी ने ऊंचडीह स्थित पं शिव महराज द्विवेदी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। विशिष्ट अतिथि रहे चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय ने कहा कि स्कूली बच्चों ने जिस ढंग से एक के बाद एक रंगरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश किया। वार्षिक समारोह में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाटक बहुत ही सराहनीय रहा। समारोह में मौजूद रहे प्रबंधक श्याम नारायण द्विवेदी व प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...