गढ़वा, जनवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मंगलवार को सामाजिक कुरीति निवारण योजना, राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति योजना से संबंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल में किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला की शुरूआत डीसी दिनेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीसी ने कहा कि बाल विवाह एवं डायन कुप्रथा जैसी कुरीति को दूर करने का एकमात्र उपाय शिक्षा है। शिक्षा से ही ऐसी सामाजिक कुरीतियों से निवारण हो सकता है। डायन जैसी ज्यादातर केस असहाय, दलित, पिछड़ा, विधवा परिवार में ही पाया जाता है। इस तरह के अंधविश्वास से दूर रहने और सामाजिक चेतना को जगाने का आग्रह किया गया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने व लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासनिक पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.