हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शिक्षा से समाज को आगे बढ़ाने का काम वाल्मीकि महापंचायत करेगी। यह जानकारी रविवार को पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच राजेश वाल्मिकी ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सख्त नियमों का निर्माण किया जाएगा। जिससे समाज तरक्की की राह पर आगे बढ़ सके। गरीब और कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पंचायत काम करेगी। बताया गया कि पूर्व में चुने गए चौधरी और सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में काम करते रहेंगे। इस मौके पर हरिओम चौधरी, सुनील चौधरी, विक्रम चौधरी, बबली चौधरी, अशोक चौधरी, पार्षद रोहित प्रकाश, ललित वाल्मीकि, आशू पंडालिया, अविनाश, किशन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.