लखनऊ, दिसम्बर 21 -- फोटो--- - महामना शिक्षण संस्थान की ओर से महामना मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह हुआ - गरीब मेधावी बच्चों को आईआईटी जेईई और नीट की नि:शुल्क तैयारी कराता है संस्थान लखनऊ, संवाददाता। भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से संचालित महामना शिक्षण संस्थान अर्जुनगंज में मालवीय जयंती कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रूप में महामना जी ने भारत को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोगों को एक अद्‌भुत, अद्वितीय और अमूल्य शिक्षा केंद्र प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का मतलब धन कमाना नहीं, मानव के अंदर निहित क्षमता का विकसित करने का साधन है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उप्र. क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि महामना जी काशी आए और वहां के नरेश से विश्...